फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट-पीटकर ईंटों से कुचलकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। गांव जरैला में युवक की पीट-पीटकर और ईंटों से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को बाजरा के खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव जरैला निवासी अनिल कुमार (35) मंगलवार शाम सात बजे से गायब था। रात भर परिवार लोग अनिल की तलाश करते रहे। बुधवार की सुबह आठ बजे उसका शव गांव में ही बाजरा के खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। युवक को काफी पीटा गया था और चेहरे को ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या की गई थी।

उसके कपडे़ फटे हुए थे। खेत के आसपास मेढ़ पर खून बिखरा पड़ा। थाना पुलिस और एसपी देहात महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे एसएसपी सचिंद्र पटेल के साथ डाग स्क्वॉड टीम और पुलिस विभाग की फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि मंगलवार की रात को गांव के बाहर बने देशी शराब के ठेके से अनिल ने शराब के तीन क्वाटर खरीदे थे। शाम सात बजे करीब वह घर से निकला था, उसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग रात भर उसे तलाशते रहे। सुबह गांव वालों ने बाजरा के खेत की तरफ जाने वाली मेढ़ पर खून बिखरा पड़ा देखा तो गांव वाले खेत में पहुंच गए।

यहां अनिल का शव पड़ा था। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे लेकिन रंजिशन हत्या की बात कह रहे हैं। चार साल पहले ही अनिल की शादी हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। एक साल से अनिल मैक्स गाड़ी किराए पर चलवा रहा था। इससे पहले वह एक स्थानीय टीवी चैनल में शौकिया बतौर कैमरामैन काम करता था। एसएसपी सचिंद्र पटेल का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

परिजनों की चुप्पी से उलझी हत्या की गुत्थी
अनिल के हत्या के मामले में घटना स्थल का जैसा नजारा था उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि मौके पर जिन लोगों ने अनिल की हत्या की उनसे अनिल की जमकर हाथापाई हुई होगी। इसी हाथापाई के दौरान अनिल के कपडे़ तक फट गये थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वाड की टीम ने देखा कि जहां अनिल का शव पड़ा था उस खेत में फसल का 15 फीट क्षेत्र में फसल कुचली हुई थी। एक खेत के बाद दूसरे खेत में खून पड़ा हुुआ था।

पुलिस का शक था कि पहले एक खेत में अनिल के साथ वारदात करने वालों की हाथापाई हुई होगी, इसके बाद अनिल ने भाग कर छुपने का प्रयास किया होगा लेकिन हमलावरों ने उसे खोज लिया और फिर दोनों में हाथापाई हुई और फिर हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस भी रंजिशन हत्या की दिशा में काम कर रही है।

चाचा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
परिवारीजनों ने की मानें तो मंगलवार देर शाम तक अनिल गांव में ही था। लेकिन पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शाम को उसके साथ कौन-कौन था। अनिल के चाचा राजबहादुर पुत्र दरबारीलाल ने इस घटना की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के विरूद्घ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें