फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान लिंटर गिरा, मजदूर का पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। थाना क्षेत्र के रामनगर में मंगलवार की सुबह एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान अचानक लिंटर टूटकर मजदूरों पर गिर गया। हादसे में एक मजदूर का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य को मामूली चोटें आईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी सुरेंद्र शाक्य का रामनगर स्थित पीपल वाली गली में मकान निर्माण का कार्य चल रहा है।

मंगलवार को मकान का लिटर पड़ रहा था। सुरेंद्र, उसका पुत्र दीपू और एक अन्य मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ लिंटर भरभराकर गिर गया। लिंटर में दबने से दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सुरेंद्र व अन्य मजदूर भी चोटिल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। तीनों घायलों को मलबे से निकाला गया। लिंटर की दबने से गृहस्थी का सारा सामान भी दबकर नष्ट हो गया। दीपू व उसके पिता सुरेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें