फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों के ताले तोड़ लाखों के जेवर नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। गांव नगला कविश्वर में शनिवार की रात चोरों ने तीन मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में तीन घरों में हुई वारदात के बाद गांव के लोग सहम गए हैं। सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह पहुंची थाना पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला कविश्वर निवासी सुधीर पाठक के घर में शनिवार की रात दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर एक जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, कान की बाली, दो सोने की अंगूठी, एक जोडी झुमकी, नौ हजार की नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने गांव निवासी रामेश्वर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर 10 हजार की नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया।

गांव निवासी शौकीन के घर में बक्सों व अलमारी तोड़कर 10 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह गृहस्वामियों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द चोरों को पकडने के साथ ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें