बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर के समीप बाग में रविवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव किन्हावर निवासी युवक के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी राकेश कुमार शनिवार शाम को पड़ोसी गांव में एक लगुन समारोह में शामिल होने गया था। रात को लौटते समय वह खेत पर ही रुक गया था।
सुबह भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम करीब पांच बजे राकेश का शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी होने के बाद परिवारीजन घटनास्थल पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगेे की कार्रवाई की जाएगी।