मैनपुरी। थाना दन्नाहार मामले में पुलिस और परिवार की खींचतान के बीच गुरुवार शाम को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी गुड्डू के मामा ने शव को सुपुर्दगी में लेकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। विदित है कि परिवारीजन भी शव को गुड्डू का न होने की बात कह रहे थे। इस बीच मामा ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि शव उसके भांजे का ही है। डीएनए सैंपलिंग के बाद दो दिन से शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखा हुआ दुर्गति का शिकार हो रहा था।
अज्ञात शवों के मिलने के बाद 72 घंटे तक शिनाख्त के प्रयास किए जाने के बाद भी अगर कोई दावा पेश नहीं करता तो नियमानुसार पुलिस उस शव का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करती है। तीन दिन से एक शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा रहा परिवारीजन बुधवार को उसे गुड्डू का नहीं होने से इनकार कर रहे थे। एक ओर जहां परिवारीजन भी शव को गुड्डू का न होने की बात कह रहे हैं। वहीं इन सब के बीच गुरुवार शाम को गुड्डू के मामा ने शव पर दावा पेश करते हुए शव को भांजे का ही होने की बात कही। शव को साथ ले जाकर ईशन नदी के समीप अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि परिवारीजनों के इंकार करने के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पंचायतनामा पर हस्ताक्षर करने वाले पंचों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया था।