फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी लूटकांड में नोएडा पुलिस ने भी नहीं दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा के पास गुरुवार सुबह आगरा के सराफ मनीष अग्रवाल के दो चालक राम बाबू और सौरभ शर्मा को कार सहित अगवा कर 198 किलोग्राम चांदी लूटकांड के मामले में दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। व्यापारी अब पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन


घटना के संबंध में आगरा के प्रमुख व्यापारी और भाजपा नेता शुक्रवार सुबह एडीजी जोन अजय आनंद से मिले थे। इसके बाद शाम को मनीष अग्रवाल रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नोएडा पहुंचे। उन्होंने नोएडा एसएसपी को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने पुलिस टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाने का आश्वासन दिया। मगर, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस के रवैये से व्यापारियों में आक्रोश है। शनिवार को सराफा बाजार में हुई बैठक में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया गया।

वसंत विहार, कमला नगर के रहने वाले मनीष का नाई की मंडी में चांदी की पायल का बड़ा कारोबार है। गुरुवार को उनके चालक चांदी लेकर दिल्ली जा रहे थे। नोएडा में परी चौक से पहले टोल प्लाजा पर लघुशंका के लिए जैसे ही उतरे, वैसे ही दो बदमाश गाड़ी में आ गए। उन्होंने तमंचे दिखाकर गाड़ी कब्जे में ली। दोनों चालकों को शाम चार बजे तक यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घुमाते रहे। इसके बाद मैनपुरी के करहल में उन्हें फेंककर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें