कंप्यूटर सेंटर से नकदी चोरी
कैथल। डिफेंस कॉलोनी से कंप्यूटर सेंटर का ताला तोडक़र नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नरड़ गांव निवासी सतबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि डिफेंस कॉलोनी गली नंबर चार में अकादमी बनाई हुई है। साथ ही अकाउंटेंट का काम भी करता है। 13 जुलाई को उसके पास एक उपभोक्ता ने 26 हजार रुपये जमा करवाने के लिए दिए थे। जो उसने सेंटर में रख दिए। 14 को सुबह उसके सेंटर से 26 हजार रुपये की नकदी लापता मिली। हेड कांस्टेबल राममेहर ने शिकायत में बताया कि पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।