फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बधिर को गोली मारने वाला गया जेल

विज्ञापन
पकड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के समान चौराहे पर बुधवार रात कार सवार आरोपियों ने एक मूक बघिर को गोली मार दी थी। इसके बाद हमलावर का साथी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर भाग गए थे। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन


बुधवार की रात समान चौराहे पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। तभी वहां नल पर पानी भर रहा मूक बधिर मजदूर मकरंदी बाथम झगडे़ में बीच बचाव करने पहुंचा था। शैलेंद्र यादव ने रिवाल्वर निकाल गोली मार दी। भीड़ ने गोली मारकर भाग रहे शीलेंद्र को पकड़ लिया। साथी महेंद्र रिवाल्वर लेकर वहां से भाग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई भेज दिया था। घायल की पत्नी छुट्टा देवी ने शीलेंद, महेंद्र निवासी गांव कुडरिया थाना किशनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को पुलिस ने शीलेंद्र को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें