फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर कब्जे को लेकर फायरिंग और पथराव

विज्ञापन
फायरिंग में घायल बालक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत में गुरुवार शाम को आम रास्ते पर कब्जे के विवाद में करीब आधा घंटा तक फायरिंग और पथराव हुआ। पथराव में दो बच्चियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव निवासी विक्रम ने आम रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की थी। गुरुवार शाम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने विक्रम व उसके भतीजे सुरजीत को ट्रैक्टर घेरकर रोक लिया। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। विक्रम भतीजे को लेकर मौके से भागे तो आरोपी पीछे दौड़ गए। घर के समीप पहुंचने के बाद विपक्षियों ने ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटा तक फायरिंग व पथराव से क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पत्थर लगने से ब्रजेश की भतीजी कल्पना और फौजी घायल हो गए। वहीं सुरजीत व विक्रम को भी चोट आई।

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई मगर तब तक आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने घायल बच्चियों को भर्ती कराया। वहीं गांव में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ की लापरवाही ने बढ़ाया विवाद
पीड़ित पक्ष के मनोज का कहना है कि पिछले एक महीने से एसओ दन्नाहार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर रहा था, लेकिन एसओ लगातार आरोपियों का पक्ष ले रहे थे उसी के चलते यह फायरिंग की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें