एटा/मारहरा। प्रवेश उर्फ भोले की हत्या उसके सिर पर प्रहार कर की गई थी, इसे गोली नहीं मारी गई थी। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। मृतक के पिता ने मामले की रिपोर्ट पिता ने दो लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग बता रही है।
थाना मारहरा के गांव कासिमपुर निवासी प्रवेश उर्फ भोले पुत्र वेदराम का शव बुधवार सुबह छह बजे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। पिता ने पहले अज्ञात के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन देर शाम प्रवेश के दोस्त सन्नी निवासी सुल्तानपुर थाना मारहरा और एक अन्य के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रवेश के सिर में चोट पहुंचाकर हत्या की गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्र्रसंग का ही निकलकर आ रहा है, इसी आधार पुलिस जांच कर रही है।
थाना प्रभारी मारहरा अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रेम-प्रसंग का भी मामला हो सकता है जिस पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।