फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन मजदूरों की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 15 Jun 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क स्थानों पर दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के बड़ेला नरायनपुर मजरे पूरेनिहाल गांव निवासी खलीकुन (58) पत्नी सुबराती व शिवरानी (50) पत्नी रामसेवक मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों महिलाएं गांव के एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी के लिए मेंथा की फसल काटने जा रही थीं।

तभी फैजाबाद हाईवे पार करते समय अचानक एक तेज रफ्तार डीसीएम दोनों महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में खलीकुन की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शिवरानी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत भाग निकला। कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि जिस डीसीएम की टक्कर से हादसा हुआ है उसका नंबर मिला है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दूसरा हादसा कोठी थाना के क्षेत्र में हुआ। यहां के पूरेरुद्र गांव निवासी हरीशरण (50) पुत्र प्रसादी गुरुवार दोपहर डफरापुर में स्थित एक ईंट भट्ठे से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर  सैदनपुर चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सीएचसी कोठी पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया हादसा करने वाले वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

वहीं कुर्सी क्षेत्र में लखनऊ जिले के थाना इटौंजा के ग्राम पलिया निवासी राजेश विश्कर्मा पुत्र बालक विश्कर्मा (50) कुर्सी थाना के बासारा चौराहे पर स्थित दुकान पर दिहाड़ी मजदूरी पर कारपेंटर का कार्य करता था। गुरुवार दोपहर वह दुकान के बाहर रखे तखत पर काम कर रहा था तभी खनऊ से महमूदाबाद जा रही टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर कारपेंटर को रौंदते हुए बिजली के खंभे मे जा घुसी।

इस हादसे मे कारपेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पीएचसी कुर्सी मे भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रिफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर हादसा करने वाले चालक का पता लगाया जा रहा है।

वहीं मसौली थाना क्षेत्र में जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र सरजू गुरुवार को अपने घर से मसौली चौराहा को बाइक से जा रहा था तभी पिपरौली मोड़ के समीप सामने से आ रही टैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है।

चौथा हादसा दरियाबाद थाना क्षेत्र के  मिरकापुर गांव के पास हुआ। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहादतगंज निवासी जय शंकर अपने दोस्त के रिश्तेदारी में मिरकापुर मे आ रहे थे। तभी गांव के बाहर सड़क पर छह वर्षीय बालक शुभ साइकिल लेकर घूम रहा था।
विज्ञापन


जो अचानक बाइक के सामने आ गया। जिसके बाद बाइक सवार गिर पड़े। जिससे बालक व बाइक सवार दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें