फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शिकोहाबाद। योगी सरकार की सख्ती के बाद भी आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिला, युवतियों के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें, दुष्कर्म के प्रयास की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर गढूमा में हाईस्कूल की छात्रा को गांव के युवक ने दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा की चीख पुकार पर ग्रामीणों को आता देख युवक भाग गया।

थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर गढूमा में हाईस्कूल की छात्रा सुबह सात बजे शौच के लिए खेत पर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे बाजरे के खेत में दबोच कर दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन


छात्रा की चीख पुकार सुन खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। छात्रा के कपड़े मिट्टी में सन चुके थे।

सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को लेकर थाने आए। पीड़िता ने गांव निवासी ललतेश के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी है। छात्रा के परिवारीजनों ने बताया इससे पूर्व भी छात्र छेड़छाड़ कर चुका है, लेकिन बदनामी के डर से वे चुप रहे।
विज्ञापन


एसओ ने बताया छात्रा की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें