फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर दबिश, दिनभर पूछताछ....हासिल तमंचा - बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर 12 जून को सांवरिया गैस एजेंसी के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये लूटने वाले पुलिस से अभी दूर हैं। पुलिस ने रातभर दबिश और खादर क्षेत्र से एक दर्जन बदमाशों को उठाने के बाद कुछ हाथ लगा है तो बस बदमाशों द्वारा प्रयोग की गई बाइक और एक तमंचा।
विज्ञापन


वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें लगी हैं। इन टीमों ने सोमवार को रातभर मांट क्षेत्र के खादर के इलाके में दबिश दी। बरहरा गांव और जैंत क्षेत्र के कई गांवों से एक दर्जन के करीब बदमाशों को उठाया है।

इनमें अनिल टोंटा भी शामिल है। मंगलवार को पुलिस ने लूट में शामिल बदमाशों की बाइक और एक तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस जब बदमाशों का पीछा कर रही थी तो बदमाश बाइक छोड़कर नदी में कूद गए थे।
विज्ञापन


अब बरामद बाइक के नंबर के जरिए पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की योजना बना रही है। डीजीपी ने भी घटना के तत्काल खुलासे के निर्देश पुलिस को दिए हैं। 25 लाख की लूट के खुलासे में जुटी स्वाट टीम, वृंदावन पुलिस एवं सर्विलांस टीम के हाथ लगे सुराग के आधार पर एक दो दिन में वारदात के खुलासे का दावा किया जा रहा है।


बाइक और हथियार बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि अनिल टोंटा समेत एक दर्जन बदमाशों को उठाया गया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही 25 लाख की लूट का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रवण कुमार सिंह, एसपी सिटी


जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। जहां घटना हुई थी वहां के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विनोद कुमार मिश्र, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें