मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा के एक व्यक्ति के पार्लर पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पार्लर में तोड़फोड़ के साथ मारपीट की। तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
रठेरा निवासी संतोष कुमार सविता की कौशल ब्यूटी पार्लर के नाम से जूनियर स्कूल पास दुकान है। बुधवार की शाम वह और उनकी पत्नी दुकान के बाहार बैठे थे। बेटा दुकान में था।
तभी गांव के एक व्यक्ति अपने बेेटे के साथ उनकी दुकान पर हमला कर दिया। कटिंग की मशीन और शीशे तोड़ दिए। उसके बेटे की जमकर पिटाई।
बीच बचाव करने दौड़ने पर उन्हें और उनकी पत्नी सुनीता को भी पीटकर घायल कर दिया। संतोष ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ दन्नाहार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।