फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों से लूटे सवा तीन लाख, पुलिस ने करवाया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। मलपुरा में सेना के ड्रोपिंग जोन के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे बलिया के चार युवकों से सवा तीन लाख कैश लूट लिया गया। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। युवक ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखकर पहुंचे थे। इसमें मोबाइल नंबर भी दिया गया था। इसी नंबर को पुलिस ने मिलाया और लुटेरों को थाना बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। लूट की रिपोर्ट खारिज कर दी गई।
विज्ञापन

बलिया से कार खरीदने के लिए अनिरुद्ध सोनी, अपने भाई मनीष, साथी राहुल और अनुज के साथ पहुंचा था। ओएलएक्स पर देखे मोबाइल नंबर पर उसने फोन मिलाया। एक युवक ने दो साथी भेजे। वे उन्हें ड्रोपिंग जोन के पास ले आए। यहां कार अनिरुद्ध को दी। उससे सवा तीन लाख रुपये लिए। इसके बाद कार और पैसा दोनों लेकर युवक और उसके साथी भाग गए। इस पर अनिरुद्ध ने मलपुरा थाना पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद अनिरुद्ध से मोबाइल नंबर लेकर उस युवक को बुलाया जिसने कार का विज्ञापन दिया था। वह थाना पहुंचा तो पुलिस ने अनिरुद्ध का उसके साथ समझौता करा दिया। अनिरुद्ध को पैसा दिलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें