फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी और स्लीपर कोच में उड़ाते थे माल, दो गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा। ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोचों में यात्रियों का माल उड़ाने वाले हरियाणा के सांसी गैंग के दो सदस्यों को जीआरपी आगरा कैंट ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के जेवरात, मोबाइल, नकदी और नशीला पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि जीआरपी कैंट की टीम काफी समय से दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में जहरखुरानी करके यात्रियों का माल उड़ाने वाले हरियाणा के सांसी गैंग की तलाश में लगी हुई थी। बुधवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई में स्टेशन के झांसी एंड से गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जींद, हरियाणा निवासी राजकुमार उर्फ राजू और बलजीत सिंह बताया। दोनों दिल्ली, आगरा से पंजाब की ओर चलने वाली ट्रेनों में वारदात करते थे। उनका निशाना स्लीपर और एसी कोच रहते। इनके एक साथी सुरेंद्र कुमार को जीआरपी कैंट ने जनवरी में गिरफ्तार किया था।

माल साफ, ताला बंद
गिरोह के सदस्य एसी और स्लीपर कोच में टिकट लेकर सफर करते हैं। एक साथ गैंग के तीन से चार सदस्य होते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य अटैची का लॉक खोलकर माल उड़ाने के बाद उसे बंद कर देेते हैं। अकसर यात्री को शक ही नहीं हो पाता है कि उसका सामान चोरी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें