फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल डकैती कांड में छह लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। पुलिस ने एक माह पूर्व थाना क्षेत्र में तीन घरों में डकैती को अंजाम देने वाले छह लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सभी घुमंतू जाति के हैं। उनके तीन साथियों व सरगना की तलाश की जा रही है। उनके कब्जे से असलाह, लूटा गया माल, घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद हुए हैं। वहीं, खुलासे में सर्विलांस और स्वाट टीम की अहम भूमिका बताई गई है।
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र में 14 अप्रैल की रात कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने तीन घरों में जमकर उत्पात मचाते हुए लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद आईजी राजा श्रीवास्तव, एडीजी अजय आनंद ने निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए थे। इस बीच सर्विलांस प्रभारी जोगिंदर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह को घुमंतू जाति के लुटेरों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे।

16 मई की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गांव नगला अलाई के पास पुलिसबल ने डकैती की योजना बनाते हुए लुटेरों की घेराबंदी की तो लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर, खंता लगे डंडे और कुल्हाड़ी बरामद की। इसके अलावा लूट की एक सोने की जंजीर, एक जोड़ी टॉप्स, 32 हजार नकदी भी बरामद की।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि घुमंतू जाति के लुटेरे रात के समय घटनाओं को अंजाम देते हैं। अंधेरा होने पर हमला कर पहले घर में सो रहे लोगों को मारपीट कर बेहोश करते हैं। इसके बाद जमकर लूटपाट करते हैं। बताया कि तीन साथी व मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें