फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से तंग महिला नहर में कूदी, स्थानीय लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गृह कलह से तंग एक महिला शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब स्टेशन रोड स्थिति लोअर गंगनहर पुल पर चढ़ गई और आत्महत्या के उद्देश्य से पुल से नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबते समय महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद स्थानीय लोगों नहर में कूद कर महिला को बचा लिया। सूचना पर हंड्रेड मोबाइल पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


महिला ने अपना नाम रिया (25) पत्नी बाबू कुशवाह निवासी नगला हैंडल बताया है। महिला का आारोप है कि सास और ननद उसे परेशान करती रहती हैं। महिला का पति प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला और उसका परिवार सुबह नौ बजे अस्पताल में आए थे और उनमें काफी बहस हुई थी। इसके बाद परिवारीजन चले गए और महिला अस्पताल से सीधे नहर पुल पर पहुंची आत्महत्या के उद्देश्य से नहर में कूद गई। थाना पुलिस ने कहा महिला के परिवारीजनों को बुलाया गया है। महिला की तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें