टूंडला के मोहम्मदाबाद के निकट पेड़ पर लटके मिले युवक की पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। आगरा के एक युवक का शव टूंडला के मोहम्मदाबाद स्थित पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव से करीब 200 मीटर की दूरी पर मृतक की वोटर आई, कपड़े, एक्सरे पड़े मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगरा हाईवे किनारे स्थित गांव मोहम्मदाबाद में एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी जेएन अस्थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पेड़ पर करीब 45 वर्षीय युवक का शव गमछे के सहारे लटका था। गले पर निशान बने थे। घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर मृतक के कपड़े वोटर काई और एक्सरे आदि सामान पड़ा था। पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त ईश्वर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी पक्का चबूतरा बालूगंज थाना रकाबगंज, आगरा के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जेएन अस्थाना ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है? अथवा उसकी हत्या की गई है? दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।