कुरावली के गांव में ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश करते अधिकारी व पुलिसकर्मी
- फोटो : MAINPURI
एसडीएम ने 10 बीघा जमीन कराई मुक्त
कुरावली । एसडीएम ने गांव बेलाहार में शनिवार को 10 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। गांव में ग्राम सभा की उक्त जमीन पर गांव पहाड़पुर निवासी सत्यपाल, राय सिंह कब्जा किए हुए थे।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। शनिवार को एसडीएम अनूप कुमार, तहसीलदार अनुभव चंद्रा, सीओ डीपी गौड़ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्राम सभा की 10 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद ग्राम समाज के नियंत्रण में दे दिया गया। एसडीएम ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।