फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम सख्त, फिर भी वाहन सवार मस्त

विज्ञापन
ईशन नदी पुल चौराहे पर तीन सावारी बैठकर बाइक पर जा रहे युवक को रोकते यातायात पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नया मोटर वाहन अधिनियम और भी सख्त हो गया है। फिर भी लोगों में इसका कोई डर नहीं है। लोग धड़ल्ले से सड़कों पर यातायात के नियमों का मखौल बना रहे हैं। प्रशासन द्वारा कार्रवाई के बाद भी सुधार होते दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। सबसे अधिक लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट न लगाने के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ही सरकार ने नया मोटर वाहन अधिनियम लागू किया है।
इसमें कार्रवाई को और सख्त कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी अभी मैनपुरी में इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। बाइक सवार जहां धड़ल्ले से बिना हेलमेट तीन सवारी फर्राटा भर रहे हैं, वहीं कार सवार बिना सीट बेल्ट लगाए। प्रशासन द्वारा चौराहों व अन्य स्थानों पर चेकिंग कर चालान भी काटे जा रहे हैं, लेकिन इसका भी कोई खास असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते छह दिनों में अब तक जिले भर में आठ सौ से अधिक चालान करके 4.50 लाख का समन शुल्क वसूल किया गया है। हालांकि अभी नए अधिनियम की अधिसूचना जारी न होने के कारण लोगों की जेब पर अधिक बोझ नहीं पड़ रहा है। यह नियम लागू होते ही बदलाव आने की उम्मीद है।
सुरक्षा के लिए नहीं पुलिस से बचने के लिए हेलमेट
अब तक नया मोटर वाहन अधिनियम लागू नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन ने चेकिंग बढ़ा दी है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को अब हेलमेट की याद आ रही है। उन्हें सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है, वे बस पुलिस से बचने के लिए हेलमेट खरीद रहे हैं। इसके चलते सड़क के किनारे बिकने वाले हेलमेट की बिक्री दोगुनी से भी अधिक हो गई है। पहले जहां दिन में एक दुकानदार तीन या चार हेलमेट की बिक्री करता था वहीं अब वह रोजाना दस हेलमेट बेच रहा है।
एआरटीओ ने काटे 60 चालान
परिवहन विभाग भी लोगों से यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चला रहा है। पिछले एक सप्ताह में एआरटीओ राजेश कर्दम ने कुल 60 चालान काटे हैं। उन्होंने बताया कि अब नए मोटरवाहन अधिनियम की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, इसलिए पुरानी दरों पर ही चालान किया जा रहा है।
छह दिन में तीन की गई जान
सितंबर माह में अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता है, लेकिन तीन लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गवां चुके हैं। इनमें तीनों ही युवकों की मौत सिर पर चोट लगाने के कारण हुई है। तीनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। वहीं आठ लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए, जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें