27एमएनपी-36-पुसैनी निवासी युवक की हत्या के बाद कलक्ट्रेट पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाते सीओ सिटी अभय
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। युवक की मौत के बाद सोमवार को ईशन नदी पुल के पास जाम लगाकर सड़क पर बैठे परिजनों की ट्रैफिककर्मियों और राहगीरों से झड़प हो गई। इसी बीच कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
राजमिस्त्री संदीप की मौत के बाद परिजन ईशन नदी पुल पर पहुंचे। हत्या का आरोप लगाते हुए सभी लोग सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। ईशन नदी पुल पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिककर्मियों ने जमा लगाकर बैठे लोगों को हटाने की कोशिश की तो वह हंगामा करने लगे। वाहन सवारों ने उन्हें हटने के लिए कहा तो वह उनसे भी उलझ गए। इसी बीच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। संख्या बल कम होने के चलते परिजन बैकफुट पर आ गए और विरोध दर्ज कराने के लिए कलक्ट्रेट की ओर चले गए।
तीन मासूमों की अब कैसे होगा पालन पोषण
संदीप दिवाकर की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना था कि पांच वर्षीय मासूम लक्ष्मी ने इसी साल स्कूल जाना शुरू किया था। वहीं तीन वर्षीय अभी और दो वर्षीय कालू की बेहतर परवरिश के लिए संदीप कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा था। संदीप के एक भाई की पिछले साल हादसे में मौत हो गई थी। वहीं उसकी मौत के बाद अब भाई राजीव और टीटू भी टूट चुके हैं।
सीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी
एसपी ऑफिस के बाहर हंगामा कर रहे परिजनों को सीओ सिटी ने कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने परिजनों से साफ शब्दों में कहा कि वह जो तहरीर देंगे, पुलिस उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच करेगी। अगर परिजन जाम या फिर उग्र प्रदर्शन करेंगे तो पुलिस उनके खिलाफ भी रिपोट दर्ज की जाएगी।