फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत बिगाड़ रहा डेयरी का दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में डेयरी का दूध सेहत बनाने के बजाया बिगाड़ रहा है। प्रयोगशालाओं ने जांच के बाद कई डेयरी के दूध के नमूने सेहत के लिए असुरक्षित घोषित कर दिए है। इसी के साथ ही मिष्ठान के नमूने भी जांच में फेल निकले हैं। विभाग ने ऐसे डेयरी संचालक व मिष्ठान विक्रेताओं के खिलाफ वाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध मिष्ठान आदि के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई। रिपोर्ट में काफी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अवनीश डेयरी एवं ज्ञान डेयरी के दूध का नमूना प्रयोगशाला से असुरक्षित घोषित कर दिया है। जबकि दीपक डेयरी के दूध का नमूना भी मानक के विपरीत पाया गया है। इसी तरह गंगा मिष्ठान भंडार की बफी व अरविंद डेयरी के छेना रसगुल्ला का नमूना जांच में फेल हो गया। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब जिले में बिक्री हो रहे दूध, मिष्ठान व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए हों। कई लोगों को सजा व जुर्माना हो चुका है। उसके बाद भी मिलावटखोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। वे लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैैं।
तीन माह की स्थिति
संग्रहीत नमूने प्राप्त रिपोर्ट फेल नमूने
27 13 5
डेयरी संचालकों के खिलाफ वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है। जो नमूने खतरनाक बताए गए हैं उनमें सजा व 10 लाख तक के जुर्माना आदि का प्रावधान है- नादिर अली अभिहित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें