फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड: पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिए कई संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव चकेरी में लूटपाट के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस ने जिले से लेकर दूसरे जिलों तक के मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। मामले में पुलिस ने रोडवेज बस के चालक परिचालक से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के गांव चकेरी में गुरुवार रात बस से उतरे यात्रियों के साथ तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। कई यात्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में एसपी सुशील घुले ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। टीमों ने शनिवार रात बदमाशों की तलाश की। जिले के साथ ही अलीगढ़, बदायूं, एटा जिले में भी पुलिस की टीमों ने दबिश दीं और कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जांच में पाया कि चकेरी में यात्रियों को उतारने वाली बस अतरौली डिपो की थी। पुलिस बस के चालक परिचालक से भी पूछताछ करेगी। गांव चकेरी और दौंकेली के पीड़ितों के साथ-साथ ग्रामीणों से पुलिस ने जानकारी की है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
जागते रहो जागते रहो
- चकेरी और दौंकेली में पुलिस भले ही सक्रिय न हो लेकिन ग्रामीण सक्रिय हैं। ग्रामीणों ने रात में पहरेदारी शुरू कर दी है। कई ग्रामीण गांव की गलियों में देर रात तक पहरेदारी करते रहे। आवाज लगाते रहे जागते रहो जागते रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अतरौली डिपो की बस के चालक परिचालक से पूछताछ करेंगे। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
रविंद्र बहादुर, थाना प्रभारी ढोलना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें