फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन के गोदाम में लगी आग, 17 लाख रुपये का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। कस्बा के मोहल्ला खेरू में नमकीन के गोदाम में आग लग गई। जिससे उसमें रखा लगभग 17 लाख रुपये का सामान जल गया। दमकलकर्मियों ने लोगों की मदद से तीन घंटे मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन

मोहल्ला खेरू में दर्शन एजेंसी के स्वामी विवेक अग्रवाल मंगलवार की शाम को नमकीन के गोदाम को बंदकर घर चले गए। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उनके गोदाम में आग लग गई। जानकारी पर गोदाम पहुंचे तो देखा कि गोदाम से आग की लपटें निकल रही थीं। उनके द्वारा सबमर्सिबल पंप चलाकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
गोदाम में आग लगने की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह मौके पर पहुंच गए। सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग को तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया। तब तक गोदाम में रखी नमकीन, चॉकलेट व अन्य सामान जल गया। गोदाम स्वामी विवेक अग्रवाल ने बताया कि आग से करीब 17 लाख का सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें