फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन को रोकने गई पुलिस पर हमला

विज्ञापन
9एमएनपी-29-कुसमरा के गंगदासपुर में अवैध खनन करते खनन माफिया - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
इलाबांस (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निहालपुर में बृहस्पतिवार को अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर माफिया ने हमला बोल दिया। हाथापाई के दौरान पुलिसकर्मियों की बाइक मौके पर ही छूट गई। पुलिसकर्मियों ने वहां से भाग कर जान बचाई। सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक माफिया भाग गए। पुलिस ने दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ की इलाबांस चौकी क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निहालपुर में बृहस्पतिवार की शाम मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी होते ही चौकी पर तैनात गश्ती टीम के सिपाही केशव और अरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां खनन माफिया जेसीबी से मिट्टी की खोदाई कर ट्रैक्टरों में भर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने जब रोकने का प्रयास किया तो माफिया हमलावर हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए दौड़ा लिया। इस दौरान बाइक मौके पर ही छूट गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त फोर्स पहुंच गया। इसके बाद मौके से पुलिसकर्मियों ने अपनी बाइक ली। वहीं पुलिस दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
पहले भी पुलिस पर हो चुके हैं हमले
-12 अक्तूबर 2019 को कुरावली के गांव देवकली में दहेज हत्या के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। महिला दरोगा ने भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन

-तीन सितंबर 2019 को औंछा गेट चौकी इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो वाहन में टक्कर मार दी गई थी। कर्मियों को रौंदने की कोशिश की गई थी।
-पांच जुलाई 2019 को बरनाहल के दलेलनगर में चोरी के एक आरोपी को पकड़ने आई सादा कपड़ों में तेलंगाना पुलिस के दो सिपाहियों के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया गया था।
-छह अगस्त 2019 को बदमाशों का पीछा करने के दौरान एक सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। गोली लगने से घायल सिपाही को उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

नोट: बात होने के बाद वर्जन दिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें