फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औंछा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो पशु चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने लखौरा तिराहा के पास एक संदिग्ध पिकअप को घेराबंदी कर रुकवा लिया। पिकअप में चार भैंस व दो पड़वा ठूंसकर लदे हुए थे। पकड़े गए पशु चोरों ने बताया कि वह पशु चोरी कर ले जा रहे थे। उनके कब्जे से तमंचा कारतूस, नकदी और मोबाइल भी मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पशु चोरों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस रविवार को क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक पिकअप में कुछ लोग पशु चोरी कर ले जा रहे हैं। इस सूचना पर एसआई विकास कुमार ने टीम के साथ लखौरा तिराहा के पास घेराबंदी की। संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी को मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। उसमें मौजूद दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल, 15600 की नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने देखा कि पिकअप में चार भैंस व दो पड़वा ठूंसकर लादे गए थे। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराया। पूछताछ में पशु चोरों ने अपने नाम मोहन सिंह निवासी हसनपुर थाना गोंडा अलीगढ़ और जहीर खां निवासी नगला निरोली कोची थाना सकीट एटा बताया। पुलिस ने पशु चोरों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें