फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लिफ्ट से देकर काट ली जेब, उड़ाए 41 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अनजान लोगों से बाइक पर लिफ्ट लेना अशोकनगर निवासी एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। उसे लिफ्ट देकर बाइक सवार दो युवकों ने उसकी जेब काट ली और जेब में रखी नकदी उड़ा दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

दुर्गपाल सिंह पुत्र देवीराम निवासी अशोकनगर शिव मंदिर गली शनिवार को बाजार से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें दो बाइक सवार अशोक नगर तिराहे पर मिल गए। युवक ने कहा कि अंकल मैं आपके घर आपको छोड़ दूंगा में भी उधर ही जा रहा हूं। पहले तो उन्होंने मना कर दिया लेकिन बाद में बाइक सवारों के झांसे में आ गए और बाइक पर सवार हो गए।
रास्ते में पीछे बैठे बाइक सवार ने उनकी जेब काट ली। जैसे ही वह बाइक से उतरे उन्होंने देखा की उनकी जेब कट गई हैं। उन्होंने चीख पुकार की, लेकिन तब तक बाइक सवार मौका पाकर फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि उनकी जेब में 41000 रुपये थे। मामले की तहरीर उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें