सिढपुरा। ग्राम कुल्ली निवासी यशपाल (25) 18 सितंबर को गांव के ही वीरेंद्र सिंह के यहां आयोजित दावत में गया था। रात्रि लगभग 8 बजे अज्ञात बदमाश उसे ईको गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। जिसकी परिजनों को जानकारी नहीं हो सकी। जब वह काफी देर तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी गांव में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
अगले दिन फिर से तलाश की गई। उसके मोबाइल पर भी संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इस बीच एक ग्रामीण के द्वारा युवक के गाड़ी में डालकर अपहरण की जानकारी दी गई। इसके बाद उसके भाई चंद्रभान सिंह ने पुलिस को अपने भाई के अपहरण हो जाने की जानकारी देते हुए मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर मिलने पर युवक के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। जल्द ही युवक की बरामदगी की जाएगी।