फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और 29 का शिलान्यास करेंगे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग की 77 परियोजनाओं का बुधवार को सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य मैनपुरी आ रहे हैं। वे विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए कुल 77 परियोजनाओं का चयन लोक निर्माण विभाग ने किया है। 48 परियोजनाओं का जहां लोकार्पण होगा तो वहीं 29 परियोजनाओं का शिलान्यास कराया जाएगा। इस दौरान आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को दिन भर विभागीय कर्मचारी कार्यक्रम की तैयारियों में लगे रहे।
वर्जन
उप मुख्यमंत्री द्वारा कुल 77 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है। इसमें 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और 29 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। - अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें