फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव उसनीधा में पिता पुत्र बना रहे थे मिलावटी शराब, एक गिरफ्तार, उपकरण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव उसनीधा में एक पिता पुत्र घर पर ही ठेका की शराब में मिलावट का धंधा कर रहे थे। सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा मौका देखकर भाग गया। पुलिस ने ठौर से मिलावटी शराब, क्वार्टर, रेपर, ढक्कन आदि बरामद कि ए हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उसनीधा में एक पिता पुत्र सरकारी ठेका से खरीदी हुई शराब में मिलावट का धंधा कर रहे थे। इसकी सूचना जब उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार पुलिस बल के साथ गांव उसनीधा पहुंचे और चरन सिंह के घर पर दबिश दी। वहां पर चरन सिंह अपने बेटे विवेक के साथ शराब में मिलावट कर रहा था। पुलिस ने चरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
इस बीच आरोपी का पुत्र विवेक दीवार कूद कर भाग गया। पुलिस को मौके पर 42 क्वार्टर देसी शराब, दो बाल्टियों में यूरिया मिश्रित करीब 30 लीटर कच्ची शराब, 80 खाली क्वार्टर, 40 ढक्कन, 186 क्यूआर कोड, 1.50 किलो यूरिया आदि सामान बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

मोहकमपुर चौकी पुलिस पर सवाल
थाना औंछा क्षेत्र का गांव उसनीधा मोहकमपुर चौकी के अंर्तगत आता है। इस गांव में एक पिता पुत्र काफी समय से मिलावटी शराब का धंधा करते आ रहे थे। लेकिन इस बारे में चौकी पुलिस को भनक तक नहीं थी। यह बात अभी दावे के साथ नहीं कही जा सकती। अगर ये मिलावटी शराब बिकती तो कोई हादसा भी हो सकता था।
गांव उसनीधा में दबिश के दौरान मिलावटी शराब बनाने वाला एक धंधेबाज पकड़ा है। वहीं, भागे हुए पुत्र की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विजय पाल, सीओ कुरावली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें