फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु के पिता ने दो साल पहले दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
जलेसर में हुई महिला की हत्या की घटना के बाद जांच करती पुलिस- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मधु ने खुद को गोली मारने का फैसला ऐसे ही नहीं लिया। वह अपने पति व ससुरालीजन से खासी परेशान थी। उसे लगातार दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। दहेज उत्पीड़न का एक मुकदमा मधु के पिता ने दो साल पहले 2016 में भी दर्ज कराया था लेकिन रिश्तेदारों और समाज के लोगों द्वारा समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

मधु का विवाह 8 मई 2014 में हुआ था। इसके दो साल बाद मधु की शिकायत पर पिता सुघर सिंह ने थाना जलेसर में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया कि संदीप और उसके परिजनों की ओर से मधु पर घर से रुपये मंगाने का दबाव बनाते हुए मारपीट की जाती है। हालांकि बाद में रिश्तेदारों द्वारा अलीगढ़ में पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता करा मुकदमा खत्म करा मधु को ससुराल भेज दिया लेकिन ससुराल वापस आने के बाद उसका पति गेस्ट हाउस बनाने के लिए मधु से पैसों की मांग करने लगा। इसकी जानकारी भी मधु ने परिजनों को दी थी। परिजन मामला समझ पाते लेकिन इससे पहले ही मधु ने परेशान होकर यह कदम उठा लिया।
घटनास्थल पर युवक की धुनाई
मधु की मौत के बाद पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस की जांच के बाद परिजन अंदर जाने लगे। तभी कस्बे का ही एक युवक आया और घर के कमरे के दरवाजे बंद करते हुए लोगों को अंदर जाने से रोकने लगा। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई तो वह उनसे बहस करने लगा। इस पर आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

भाई का होता रहा इंतजार
घटना के बाद मधु के परिजन जलेसर पहुंच गए लेकिन उसके बड़े भाई को दिल्ली से आना था। परिजन भाई के आने को लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को काफी देर तक रुके रहे। बाद में पुलिस के समझाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी होते ही लग गई भीड़
कानूनगो महेश बाबू यादव का आवास निधौली चौराहे पर है। उनकी पुत्रवधू की खुदकुशी की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुलिस की गाड़ियां और पुलिस अधिकारी पहुंचना शुरू हुए तो घर के बाहर कस्बे के लोगों का जमघट लग गया। पुलिस ने लोगों को बड़ी मुश्किल से वहां से हटाया।
महिला द्वारा घर में रखी रायफल से खुद को गोली मारी है। इसकी सूचना खुद मृतका के पति ने दी है। सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें