फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से निकलने के युवक ने ट्रक के आगे लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर थाने से निकलने के बाद एक युवक सड़क पर गुजर रहे ट्रक के आगे कूद गया। युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसे शुक्रवार की रात थाना पुलिस बेहोशी की हालत में थाने लाई थी। सुबह मां के आने पर उसे थाने से छोड़ा गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया निवासी 40 वर्षीय रामकिशोर मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार की रात उसने घर पर झगड़ा किया और हंगामा करते हुए बाहर निकल गया। देर रात थाना पुलिस उसे बेहोशी की हालत में बटरौली मोड़ के पास से उठाकर थाने लाई थी।
रात को वह अपना नाम पता आदि नहीं बता पा रहा था। शनिवार की सुबह जानकारी करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद मां थाने पहुंची, इसके बाद पुलिस ने रामकिशोर को मां सुपुदर्गी में दे दिया। युवक मां के साथ थाने से निकलकर अभी कुछ ही दूर चला था कि उसने घिरोर से मैनपुरी की ओर जा रहे ट्रक के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें