फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की पिटाई से गुस्साए ग्रामीणों ने दो कार में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गांव रकरा में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रैक्टर में आलू भरवा रहे किसान को दो गाड़ियों में आए आरोपियों ने पीट कर घायल कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हमलावर पथराव करते हुए भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परसादपुर निवासी सतेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की शाम नगला महुआ निवासी ओमप्रकाश के आलू भरने के लिए गांव रकरा गया था। वह ट्रैक्टर में आलू लदवा रहा था, तभी दो कारों से वहां पहुंचे शिव गणेश पुत्र अजयवीर सिंह, पूरन पुत्र वीरेंद्र सिंह, विशाल पुत्र जयपाल, अजयवीर सिंह पुत्र बादाम सिंह, रोहित नंदन, गौरव, पप्पू, बालाराम पुत्र मान सिंह, प्रमोद पुत्र प्रकाश, धर्मवीर पुत्र मेघनाथ, दिनेश पुत्र भजन लाल, राकेश पुत्र सुरेंद्र सिंह, अवधेश पुत्र रामसेवक निवासी गढ़िया गोविंदेपुर ने गाली गलौज शुरू कर दी। सतेंद्र को लाठी-डंडों से पीटने के साथ ही ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने लगे।
गांव के दुकानदारों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी उन पर भी हमलावर हो गए। एक दुकानदार बबलू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी पथराव करते हुए वहां से भाग गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की दोनों गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। सतेंद्र ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें