फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हारिश की तलाश बनी पुलिस की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला गाड़ीवान निवासी लापता किशोर की तलाश में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें एक दोस्त ने नहर में डूबने की बात कही, तो एक हत्या कर शव को दफनाने की बात कह रहा है। इस बीच शनिवार को पुलिस ने शिवसिंहपुर नहर में भी तलाश की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी शहजाद अली का 14 वर्षीय पुत्र हारिश 14 अक्तूबर की रात घर से बाहर गया था। इसके बाद से ही वह नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला। तो परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान पता चला कि मोहल्ले के ही कुछ दोस्तों के साथ हारिश देखा गया था।
जब पूछताछ की गई तो दोस्त कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। परिजनों के कहने पर जब कोतवाली पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो एक साथी ने बताया कि शिवसिंहपुर नहर में नहाने के दौरान हारिश डूब गया था। इसके बाद शनिवार सुबह पुलिस व परिजनों ने नहर व आसपास झाड़ियों में तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस की पूछताछ के बीच एक दोस्त ने तो पुलिस को चौंका दिया। उसने बताया कि मारने के बाद हारिश को दफना दिया है। बाद में एक दोस्त ने बताया कि वह पिटाई के डर से घर से कहीं भाग गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता करने का का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर कौन सा दोस्त सही बोल रहा है।
विज्ञापन

दहशत में हैं परिवार के लोग
हारिश के लापता होने के बाद से ही परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। इस बीच दोस्तों की बताई गई बातों को सुनकर अनहोनी की आशंका से भी भयभीत नजर आ रहे हैं। हारिश के परिजन दुआ कर रहे हैं कि वह सही सलामत मिले। उधर पुलिस भी तेजी से जांच व तलाश में जुटी है।
पहले तो पूछताछ में हारिश के दोस्त पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन उन्होंने बताया कि पिटाई के डर से वह घर से भाग गया है। वह कहां गया है, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस किसी भी तथ्य को नजरंदाज किए बगैर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द से जल्द हारिश का पता लगा लिया जाएगा। -अभय नरायन राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें