कुसमरा। भाजपा सरकार से लोगों का भरोसा उठ गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। यह बातें पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने शनिवार को क्षेत्र केे गांव अछईपुर में निजी कार्यक्रम के दौरान कहीं।
पूर्व सांसद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई व किसान की फसलों का उचित मूल्य न मिलने से किसान सहित आम आदमी वर्तमान सरकार से परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। इस समय बिहार में चुनाव चल रहा है।
वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ हो जाएगा। किसान और युवाओं की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा युवाओं की बात करने वाली सरकार ने आज तक युवाओं को छला है। इसका जवाब चुनाव में युवा और किसान देंगे। रक्षपाल सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, जगराम सिंह यादव, प्रहलाद स्वर्णकार, राजेश प्रधान, देवराज सिंह यादव, आलोक यादव, शिवकुमार यादव, राजवीर सिंह, ओपी सिंह, उपदेश यादव, दीपक यादव, रामवीर सिंह, चुकंदर सिंह, सतीश चंद्र मौजूद रहे।