फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदार लोगों पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के ही चार लोगों पर कुकर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। न ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को आईजी से भी मिलने पहुंची। लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि बीती 11 अक्तूबर को वह बाजार से घर जा रही थी। तभी गांव के चार लोगों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया और उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर पिटाई करते हुए गालियां दीं। जब वह शिकायत लेकर थाने गई तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
13 अक्तूबर को पीड़िता ने एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन यहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपियों ने घर आकर धमकी दी कि अगर घर से बाहर निकली तो उसे व बच्चों को मार देंगे। बुझिया चौकी पुलिस भी समझौते का दबाव बना रही है। बृहस्पतिवार को महिला बेवर और भोगांव में निरीक्षण करने पहुंचे आईजी के नाम प्रार्थनापत्र लेकर पहुंची। लेकिन उनसेे मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

महिला के परिवार के एक व्यक्ति पर मारपीट के मामले दर्ज हैं। उन मामलों में समझौते का दबाव बनाने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें