फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने से पहले गूगल मीट पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्कूल खुलने से पहले विद्यालयों की व्यवस्थाएं जानने के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों के साथ गूगल मीट पर चर्चा की। विद्यालयों में कोरोना बचाव के लिए निर्देशित किया। छात्रवृत्ति आदि की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा के सहयोग से गूगल मीट के माध्यम से बृहस्पतिवार को परिचर्चा की गई। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, यश कुमार वर्मा ने छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारियां दीं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने व्हाट्सएप आधारित मूल्यांकन पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग मूल्यांकन को लेकर सक्रिय रहें।
सभी ऑनलाइन मूल्यांकन में प्रतिभाग करें। उन्होंने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की परिसंपत्तियों को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही 19 अक्तूबर से स्कूल खुलने को लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निर्देश दिए कि विद्यालयों में कोरोना बचाव की पूरी व्यवस्था रखी जाए। गूगल मीट का संचालन प्रधानाचार्य विवेक कुमार और प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें