फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से बैग में रखे लाखों के जेवर हुए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। रोडवेज बस में सवार होकर कुरावली से बेवर जा रहे दंपती के बैग में रखे 15 लाख के जेवर यात्रा के दौरान चोरी हो गए। भोगांव क्षेत्र में सवारियां उतरने के बाद दंपती ने बैग देखा तो जानकारी हो सकी। बेवर पहुंचने के बाद दंपती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के जैतपुर क्षेत्र में एकता बिहार गली नंबर एक निवासी विजय चौहान मूलरूप से जनपद फर्रुखाबाद के गांव पखना के रहने वाले हैं। परिवार में एक शादी समारोह होने के चलते बृहस्पतिवार की शाम वह मां कमलेश चौहान और पत्नी माधुरी चौहान के साथ रोडवेज बस से गांव आने के लिए निकले थे। शुक्रवार की सुबह वह लोग कुरावली में अरविंद गुप्ता सराफ की दुकान पर रुके। कुछ देर बाद वहां से लखनऊ जा रही कासगंज डिपो की बस में बेवर के लिए सवार हो गए।
भोगांव बस स्टैंड पर जब बस रुकी तो विजय ने सीट के नीचे रखा बैग देखा। बैग की चेन खुली मिलने पर वह घबरा गए। बैग से जेवर गायब थे। इस बीच बस बेवर बस स्टैंड पर पहुंच गई। यहां दंपती व महिला को रोता देख लोग जमा हो गए। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई और पीड़ितों से पूछताछ की।
विज्ञापन

15 लाख रुपये बताई जेवरों की कीमत
प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने पीड़ितों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बैग में मां, भाई व पत्नी के करीब 15 लाख कीमत के जेवर रखे हुए थे। जिसे भोगांव क्षेत्र में बस स्टैंड पर उतरी किसी सवारी ने चोरी कर लिया। बताया कि बैग में सोने का हार, तीन चेन, नौ अंगूठी, झुमकी, दो पैंडल, दो मंगलसूत्र, झाले आदि जेवर रखे थे।
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
जेवर चोरी की वारदात को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिसकर्मियों का कहना था कि यदि वारदात भोगांव क्षेत्र में हुई और जानकारी भी हो गई थी, तब शिकायत कर रहे लोग वहां क्यों नहीं रुके। वह लोग घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर बेवर तक क्यों आए। सत्यता जानने के लिए पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
मामला थाना भोगांव क्षेत्र का है। पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक बेवर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें