भोगांव के गांव लालपुर में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
भोगांव। गांव लालपुर रुई सिनौरा में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और सूचना पुलिस को दी। युवक ने खदकुशी करने के कारण के विषय में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।
थाना क्षेत्र के गांव लालपुर रुई सिनौरा निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया था। रात करीब 12 बजे परिजनों ने उसका शव कमरे में अंगौछे के फंदे से लटका देखा। रवि की मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को फंदे उतारने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।