फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसरथपुर में विकास कार्यों के नाम पर 13 लाख का फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत जसरथपुर में विकास कार्यों के नाम पर 13 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम पंचायत जसरथपुर के गांव बरहट निवासी रामखिलाड़ी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि ग्राम पंचायत में प्रधान और सचिव ने विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा किया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी सहायक अभियंता लघु सिंचाई पीके अग्रवाल ने गांव जाकर जांच की।
विज्ञापन

जांच में ग्राम पंचायत के गांव जसरथपुर, बरहट और कल्यापुर में इंटरलॉकिंग गली और नाली निर्माण में फर्जीवाड़ा सामने आया। उन्होंने रिपोर्ट में 13 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किए जाने की बात कही। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मामले में प्रधान नंदकिशोर और तत्कालीन सचिव संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नहीं कराए गए कार्य
ग्राम पंचायत के गांव बरहट में पुलिया निर्माण के नाम पर 1.08 लाख रुपये निकाले गए। जांच अधिकारी को निरीक्षण में कहीं पुलिया मिली ही नहीं। इसी तरह पंचायत में छह शौचालय व अन्य कई कार्य प्रधान नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री से भी की गई थी शिकायत
मामले की शिकायत पहले गांव बरहट निवासी रामखिलाड़ी ने जिलाधिकारी से की थी। जांच में दरी हुई तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री से मामले की शिकायत की। कैबिनेट मंत्री ने भी जांच के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा था।
जांच में देरी पर बदले थे जांच अधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच के लिए पहले सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता और अवर अभियंता को नामित किया था। जांच में देरी होने पर उन्होंने जांच अधिकारी बदल दिए थे। जुलाई में मामले की जांच के लिए सहायक अभियंता लघु सिंचाई को नामित किया गया था।
ग्राम पंचायतों की जो भी शिकायतें आती हैं, उनमें जांच कराई जाती है। जसरथपुर में जांच रिपोर्ट के अनुसार जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। धनराशि वसूलने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें