फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में नकब लगाकर लाखों के जेवर नकदी किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर जेवर और नकदी पार कर दिए। बुधवार सुबह जागने पर परिजनों को घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी के अनुसार करीब छह लाख के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंाव खेरिया निवासी नरवीर सिंह मंगलवार रात को परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगा दिया। चोर एक कमरे में दाखिल हो गए और उसमें रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ कर सामान पार कर दिया। बुधवार सुबह नरवीर व परिजन जागे तब कमरे में सामान बिखरा देख उन्हें मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची। गृहस्वामी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व विवाहित पुत्री अर्चना घर आई थी। उसके जेवर भी बक्से में रखे थे। बताया कि चोर करीब छह लाख कीमत के जेवर व पांच हजार रुपये ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद
गृहस्वामी नरवीर ने बताया कि करीब 4:30 बजे वह जाग गए थे। वह पशुओं को चारा डालने जा रहे थे। जब कमरे की तरफ गए और दरवाजा खोलना चाहा। तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्हें शक हुआ तो वह बाहर निकल कर मकान के पिछले हिस्से में पहुंचे। वहां देखा तो कमरे की दीवार में नकब लगा हुआ था। उनके शोर मचाने के बाद परिजन व आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने भी आसपास के खेतों में छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें