फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला कुचलिया में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतका बेवी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर(मैनपुरी)। मोहल्ला कुचलिया में मंगलवार शाम को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद फर्रुखाबाद के राजीव नगर निवासी अशोक कुमार ने 35 वर्षीय बहन बेबी की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व मोहल्ला कुचलिया निवासी गोरेलाल से की थी। मंगलवार की शाम बेबी ने घर के एक कमरे में पंखा के कुंडा में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पता लगने के बाद परिवारीजनों ने पुलिस व बेबी के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर आ गई। शव को फंदे उतरवाने के बाद मौके पर मौजूद मृतका के भाई अशोक कुमार से पुलिस ने बातचीत की। उसने पुलिस को तहरीर देकर मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षण जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मायके पक्ष की ओर से भी अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें