फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स नहीं बता पाईं किस डिब्बे में डाली जाए प्रयोग की गई सीरिंज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत मैनेजर से जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में दो अलग-अलग टीमों ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सौ शैया अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में तैनात महिला स्टाफ नर्स टीम के सवालों का जवाब नहीं दे सकीं। टीकाकरण के बाद सिरिंज उचित डस्टबिन में न डाले जाने पर टीम ने असंतोष व्यक्त किया। जिला अस्पताल में भी निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ऑपरेशन कायाकल्प का निरीक्षण करने एक टीम जिला अस्पताल और दूसरी टीम सौ शैय्या अस्पताल पहुंची। सौ शैया अस्पताल में टीम ने सबसे पहले टीकाकरण कक्ष के हालात देखे। यहां टीकाकरण कक्ष में टीम के सदस्यों को प्रयोग की गई सिरिंज निर्धारित डस्टबिन के बजाय जमीन पर पड़ी मिली। टीम के सदस्यों ने तैनात स्टाफ नर्स से अपने सामने भी सिरिंज को नष्ट कराने की जांच की। लेकिन स्टाफ नर्स उसे सही डस्टबिन में नहीं डाल सकीं। टीम ने यहां मिली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी प्रकट की।
यहां निरीक्षण करने वाली टीम में वृंदावन अस्पताल की मैनेजर डॉ. नंदिता और जिला महिला अस्पताल आगरा के मैनेजर मोहित कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. एके पचौरी, विनोद चौहान, मैनेजर नीटू कुमार आदि लोग मौजूद रहे। वहीं जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भी पैथॉलॉजी में तैनात एक एलटी टीम के सदस्यों के पूंछे गए सवालों का उचित जवाब नहीं दे सका। यहां निरीक्षण के दौरान टीम में जिला अस्पताल आगरा के सलाहकार डॉ. रामविपुल, जिला अस्पताल मथुरा से डॉ. विनोद पवार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. आरके सागर, डॉ. आरके सिंह, मैनेजर वरुणा पूनम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें