फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में युवकों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में सोमवार की रात शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। पुलिस के कॉलोनी पहुंचने से पहले ही युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत में रहने वाले सुनील, प्रदीप, अशोक, राजेश, प्रमोद, शंकर, सुनील, आशा, मालती का आरोप है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे कार सवार पांच छह युवक शराब के नशे में कॉलोनी पहुंचे। कार को मुख्य सड़क के बीच में खड़ा करके जमकर हंगामा करने लगे। घरों के बाहर मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की।
इसी बीच एक युवक ने पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस कॉलोनी पहुंच पाती उससे पहले ही युवक भाग गए। कॉलोनी के लोगों द्वारा पुलिस को बताए गए कार नंबर के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को कार सवार युवकों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।
भानूप्रताप सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें