मैनपुरी। दीवानी के तीन न्यायिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर दीवानी न्यायालय नौ और दस सितंबर को बंद रहेंगे।
मंगलवार को आई कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में दीवानी न्यायालय के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी के बाद जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने नौ और दस सितंबर को न्यायालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। आदेश को नोटिस बोर्ड सहित दीवानी परिसर में सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराया गया है।
जिला जज ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीएमओ एके पांडेय को पत्र भेजकर न्यायालय परिसर सहित न्यायालय कक्षों, न्यायिक अधिकारियों के विराम कक्षों, बार एसोसिएशन सभागार, वकीलों के चैंबरों को सैनिटाइज कराने को कहा है। कोरोना निवारण समिति के अध्यक्ष अपर जिला जज शक्ति सिंह की देखरेख में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया हाईकोर्ट की गाइड लाइन के तहत कोरोना संक्रमित मिलने पर न्यायालय परिसर में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश डीएम और सीएमओ को दिए गए हैं।