फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी देने से मना करने पर हुआ था प्रधानपति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। गांव हविलिया पलौड़ी निवासी प्रधानपति पर जानलेवा हमला रंगदारी देने से मना करने पर हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम गांव हविलिया पलौड़ी निवासी प्रधानपति उपनेश यादव एक दुकान पर बैठे थे। तभी वहां गांव के ही नामजद लोग आए और विवाद करने लगे। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद नामजद लोगों ने प्रधानपति पर तमंचा से फायर करने के ही लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। पिटाई से प्रधानपति व भाई दिनेश कुमार घायल हो गए थे। उक्त घटना के बाद घायल दिनेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें कहा है कि भाभी मधु ग्राम प्रधान हैं। गांव के रहने वाले श्यामवीर उर्फ बंटू, राजीव उर्फ राजू, सतेंद्र उर्फ बंटू, उपेंद्र कुमार, सत्यवीर आए दिन उस से रंगदारी मांगते हैं। कहते हैं कि रुपये नहीं देगा तो काम नहीं करने देंगे। मंगलवार को जब रंगदारी देने से मना किया तो नामजद लोगों ने मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायर किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें