फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
घिरोर के नगला मनी में युवक की हत्या के आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। गांव नगला मनी में हुए अरविंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी 45 वर्षीय अरविंद कुमार का शुक्रवार की रात पड़ोसी बसंत से पत्नी की चारपाई पर टॉर्च की रोशनी डालने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद बसंत ने गाली गलौज करते हुए अरविंद की पिटाई कर दी थी। साथी जितेंद्र, विवेक व राजपाल के साथ मिलकर अरविंद को खींच कर खेत में ले गए थे।
वहां पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह मुख्य आरोपी बसंत और साथी विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें