फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी के शिकार युवक का मोबाइल और नकदी चुराई

विज्ञापन
बेवर में नवीनगंज के पास सड़क के किनारे पर जहरखुरानी का शिकार युवक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। दिल्ली से घर लौट रहा बेवर निवासी एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसका मोबाइल व नकदी चोरी कर ली गई। बेहोशी की हालत में बस चालक-परिचालक उसे नवीगंज के पास उतार कर चले गए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शोभनपुर निवासी ललित सक्सेना पुत्र रामप्रकाश सक्सेना दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
बृहस्पतिवार की देर रात वह आनंद बिहार से रोडवेज बस में घर आने के लिए सवार हुआ था। रास्ते में पास बैठे युवकों ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। उसकी जेब में रखी 20 हजार की नकदी और मोबाइल फोन जहरखुरानी गैंग के लोग निकाल ले गए। शुक्रवार की सुबह जहरखुरानी के शिकार हुए युवक को चालक-परिचालक नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव तरावादेव के सामने जीटी रोड पर उतार कर भाग गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली। उसकी जेब में मिले आधारकार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने ललित को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने होश में आने के बाद साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन युवक को अस्पताल से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें