मैनपुरी। दीवानी न्यायालय में नासिर अहमद को स्पेशल जज डकैती बनाया गया है। रामकिशोर पांडेय को स्पेशल जज ईसी एक्ट की जिम्मेदारी दी गई है। हाईकोर्ट द्वारा न्यायिक अधिकारियों के तबादले के बाद जिले में तैनात न्यायिक अधिकारियों के पद नाम में भी जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने फेरबदल कर दिया है।
अनिल कुमार को प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, प्रदीप कुमार स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट, अखिलेश कुमार स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट, अवनीश गौतम एफटीसी प्रथम, तेंद्रपाल एफटीसी द्वितीय बनाए गए हैं। वंश बहादुर सिंह को एडीजे प्रथम, अशोक कुमार को द्वितीय, मनमोहन सिंह को तृतीय, तरुण कुमार सिंह को चतुर्थ, पूनम को पंचम, शक्ति सिंह को षष्टम, अनीता को सप्तम, निधि को अष्टम, लवी यादव को नवम एडीजे बनाया गया है।
तरन्नुम खान को सीजेएम, अमित मिश्रा सिविल जज सीनियर डिवीजन, योगेश शिवा सिविल जज जूनियर डिवीजन, प्रियंका वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, मीनाक्षी बंसल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाए गए हैं। रोबिन कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन/ एफटीसी, कोमल कुल भास्कर सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी बनाया गया है।
जूनियर डिवीजन में आयुषी पांडेय को अपर सिविल जज प्रथम, शिखा चौधरी को द्वितीय, रचना रावत को तृतीय, नंदिनी उपाध्याय को चतुर्थ, सत्या चौधरी को पंचम, अंकुर सिंह सोलंकी को षष्टम, प्रशांत वर्मा को सप्तम, जयति को अष्टम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन बनाया गया है।